हापुड़ में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का हंगामा, सीजीएम और डीएसओ को बनाया बंधक

HIGHLIGHTS
- हापुड़ में सिंभावली शुगर मिल के बकाया भुगतान को लेकर किसानों ने हंगामा किया।
- बुधवार को किसान समाधान दिवस के दौरान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
- किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की डीएसओ, सीजीएम और एडीएम से तीखी नोकझोंक हुई।
हापुड़। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। सिंभावली शुगर मिल को लेकर आयोजित किसान समाधान दिवस में जमकर हंगामा हुआ।
बकाया भुगतान की मांग पर अड़े किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान डीएसओ, सीजीएम और एडीएम के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई।
किसानों ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
आक्रोशित किसानों ने कलक्ट्रेट सभागार के गेट बंद कर दिए और सीजीएम व डीएसओ को अंदर ही रोक लिया। इसके बाद किसान सभागार में धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
बकाया भुगतान को लेकर ठोस फैसला नहीं होने तक क्रय केंद्रों पर ताला लगाने के किसानों के एलान से प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। एडीएम के आश्वासन के बाद किसान संगठनों ने 24 घंटे का समय दिया है। इस अवधि तक क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद नहीं की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.