हिमाचल के मंडी में भीषण हादसा, 250 फीट गहरी खाई में गिरी कार; छह लड़कों की मौत

HIGHLIGHTS
- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र में दर्दनाक कार हादसा हुआ।
- मंगलवार रात जोगेंद्रनगर के सिमस इलाके में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
- कार करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र में हुए भीषण कार हादसे में छह लड़कों की जान चली गई। उनकी कार सड़क से बेकाबू होकर लगभग 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
रात में हुआ हादसा, बुधवार दोपहर मिली जानकारी
यह दुर्घटना मंगलवार रात जोगेंद्रनगर के सिमस इलाके में हुई थी। हादसे का पता बुधवार दोपहर बाद उस समय चला, जब एक व्यक्ति ने खाई में गिरी कार को देखा।
सभी लड़कों के नाबालिग होने की जानकारी
बताया जा रहा है कि लडभड़ोल बाजार में दुकान चलाने और अपना कारोबार करने वाले लोगों के बच्चे सिमस में आयोजित एक नामकरण समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
CCTV फुटेज में दुकान पर नजर आए थे बच्चे
बुधवार सुबह तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वे CCTV कैमरे की फुटेज में एक दुकान पर दिखाई दिए। इसके बाद दोपहर में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खाई में कार गिरी हुई देखी। मौके पर पहुंचने पर सभी छह लड़के कार के अंदर ही मिले।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया और लडभड़ोल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने सभी छह लड़कों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.