दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक की लहर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि आतिशी के पिता विजय सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और मूल्यों के प्रति समर्पित किया और समाज को दिशा देने का कार्य किया। सिसोदिया ने इस कठिन समय में आतिशी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 17, 2026
ॐ शांति https://t.co/fai7MZ9sBv
बताया जाता है कि विजय सिंह पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से संबंध रखते थे। आतिशी के माता-पिता दोनों ही दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हैं और शिक्षा जगत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय सिंह और उनकी पत्नी तृप्ता वाही का झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर माना जाता था। इसी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी बेटी का उपनाम ‘मार्लेना’ रखा था, जो मार्क्स और लेनिन के नामों से प्रेरित था। हालांकि, बाद के वर्षों में आतिशी ने अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.