रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्लीपर से फर्स्ट एसी तक घटा किराया

धनबाद। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों के लिए रेल यात्रा और भी किफायती होने वाली है। रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों के किराए में कटौती की है, जिसमें धनबाद होकर गुजरने वाली हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस शामिल हैं।
अप्रैल में शुरू होने वाली नई बुकिंग के साथ ही इन ट्रेनों में स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक के किराए घटा दिए गए हैं। नेताजी एक्सप्रेस में यह नई व्यवस्था हावड़ा से 13 अप्रैल और कालका से 14 अप्रैल से लागू होगी।
धनबाद – दिल्ली / कालका / हावड़ा मार्ग पर नए किराए (रुपये में):
| मार्ग | श्रेणी | वर्तमान | नया |
|---|---|---|---|
| धनबाद – दिल्ली | स्लीपर | 600 | 570 |
| थर्ड एसी | 1540 | 1490 | |
| सेकंड एसी | 2175 | 2125 | |
| फर्स्ट एसी | 3645 | 3565 | |
| धनबाद – कालका | स्लीपर | 685 | 655 |
| थर्ड एसी | 1745 | 1700 | |
| सेकंड एसी | 2475 | 2430 | |
| फर्स्ट एसी | 4155 | 4080 | |
| धनबाद – हावड़ा | स्लीपर | 225 | 205 |
| थर्ड एसी | 565 | 520 | |
| सेकंड एसी | 770 | 725 | |
| फर्स्ट एसी | 1270 | 1190 |
जम्मू, देहरादून और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भी किराया घटाया गया है:
-
हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस: स्लीपर 850 से 820 रुपये, फर्स्ट एसी 5165 से 5090 रुपये
-
हावड़ा-देहरादून उपासना/कुंभ एक्सप्रेस: स्लीपर 725 से 695 रुपये, फर्स्ट एसी 4385 से 4305 रुपये
-
हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस: स्लीपर 505 से 475 रुपये, फर्स्ट एसी 1810 से 1765 रुपये
इसके साथ ही कई ट्रेनों का सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में बदलाव होने पर नए ट्रेन नंबर भी जारी किए गए हैं। उदाहरण के लिए, हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस का नंबर अब 13051 और कालका-हावड़ा एक्सप्रेस का नंबर 13052 होगा, जो क्रमशः 13 और 14 अप्रैल से लागू होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.