ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस का कहर, सफाईकर्मी समेत दो की मौत

HIGHLIGHTS
- ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में एसटीपी टैंक सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत।
- सफाईकर्मी को बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड भी गैस की चपेट में आ गए।
- पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र की एल्डिको सोसायटी सेक्टर-150 में शनिवार रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान के करौली निवासी सफाईकर्मी शशिकांत शर्मा (40 वर्ष) एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड आकाश, निवासी इटहारी, फिरोजाबाद टैंक में उतरे, लेकिन वह भी बेहोश हो गए।
दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों लोगों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.