हनुमानगढ़ में नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास में की आत्महत्या

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भादरा उपखंड कार्यालय के नायब तहसीलदार नरेंद्र साहू ने शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 7:30 बजे घरेलू सहायिका ने उन्हें पंखे से लटका देखा और चीख पड़ी। इसके बाद उनके ड्राइवर और अन्य कर्मचारी कमरे में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मोर्चरी भेजा। नरेंद्र साहू चूरू जिले के तारानगर के निवासी थे और लगभग एक साल से भादरा उपखंड कार्यालय में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है और कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, नरेंद्र साहू उस समय अकेले थे क्योंकि उनके सहयोगी कर्मचारी हाल ही में अपने गांव गए थे। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले, सुबह 6 बजे उन्होंने लॉअर डिवीजन क्लर्क से बात कर खाद और टोकन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। इसके कुछ समय बाद उनका शव कमरे में मिला।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.