बनबैरिया में वरमाला के दौरान दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हे की दिव्यांगता होने का आरोप

बनबैरिया। सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। वरमाला के समय दुल्हन ने दूल्हे की एक आंख से दिव्यांग होने का पता चलते ही शादी से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दूल्हा शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव का रहने वाला है और बीपीएससी चयनित शिक्षक है, जो नरकटियागंज प्रखंड के बेलवा विद्यालय में कार्यरत है। शादी के लिए बारात बनबैरिया पहुंची थी और समारोह की तैयारियां पूरी थीं।
वरमाला के दौरान दुल्हन ने देखा कि दूल्हा एक आंख से दिव्यांग है। इस बात को पहले न बताने का आरोप लगाते हुए उसने मौके पर ही शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे सच्चाई छिपाकर धोखा दिया गया है और अगर परिवार दबाव डाले तो वह अपने जीवन को खतरे में डाल सकती है।
शादी टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस और धक्का-मुक्की हुई। दहेज में दिए गए सामान की वापसी को लेकर दुल्हन के परिजनों ने बारात को कुछ समय के लिए रोक भी लिया।
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। बारात को बाद में वापस भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.