चुनावी शिकस्त के बाद खेसारी लाल की पूजा-अर्चना चर्चा में, ट्रोलिंग का दौर जारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भोजपुरी अभिनेता और प्रत्याशी खेसारी लाल यादव एक बार फिर धार्मिक आस्था के रंग में दिखाई दिए। विवाह पंचमी के अवसर पर खेसारी ने अपने परिवार के साथ घर में भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की।
उन्होंने इस पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि विवाह पंचमी के पावन दिन पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ प्रभु श्रीराम और माता जानकी से देश में शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या और पूरे देश में धर्म का ध्वज सदैव ऊंचा लहराता रहे।
चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयानों पर था विवाद
राजद उम्मीदवार के रूप में छपरा से चुनाव लड़ रहे खेसारी लाल चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर को लेकर दिए गए अपने बयानों के कारण विवादों में घिर गए थे। कई स्थानों पर उनके खिलाफ विरोध भी दर्ज किया गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ी रही।
अब उनके पूजा-अर्चना वाले वीडियो पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कई यूजर्स इसे “चुनावी हार के बाद बदली हुई रणनीति” के तौर पर देख रहे हैं और कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक उपयोगकर्ता ने तंज कसते हुए लिखा कि कुछ बयानों ने करोड़ों लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाई है और अब पछतावे से स्थिति नहीं बदल सकती।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.