रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

HIGHLIGHTS
- मृतक छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे।
- सभी छात्र आलंदी स्थित विनर्स अकादमी के समूह के साथ आए थे।
- पिकनिक के लिए कुल 48 लोगों का समूह पहुंचा था।
रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को समुद्र में डूबने से आठ छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र पिकनिक के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे। हादसे के बाद पुलिस ने तलाशी और बचाव अभियान शुरू कराया, जिसमें सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। सभी पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के समूह के साथ पिकनिक पर आए थे। दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
48 लोगों का समूह पिकनिक के लिए पहुंचा था
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुल 48 लोगों का समूह दिवेआगर बीच आया था। इसमें 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे। यह क्षेत्र दिघी तटीय पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।
समुद्र की गहराई और बहाव का नहीं लगा अंदाजा
पुलिस के मुताबिक, आठ छात्र समुद्र में उतर गए थे। वे पानी की गहराई और समुद्री बहाव का सही अनुमान नहीं लगा सके और लहरों के साथ बह गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तलाशी और बचाव दल मौके पर पहुंचा। अभियान के दौरान सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। हादसे के बाद आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों की पहचान यश किरण वानखेडे, सोहम तुकाराम भांडवलकर, तन्मय दत्तात्रय वाहिले, कौस्तुभ संदीप दौंड, कैवल्य वासनकर, राजवीर वहिले, प्रणव बनसोडे और सुमित अहिरे के रूप में हुई है।
घटना के बाद दिवेआगर बीच पर पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.