मुजफ्फरनगर
खतौली में डीएफसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

HIGHLIGHTS
- हादसा डीएफसी रेलवे लाइन पर हुआ।
- मृतक की पहचान सुभाष पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई।
- सुभाष शेखपुरा भूड़ के निवासी थे।
मुजफ्फरनगर। खतौली के भूड़ क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान शेखपुरा भूड़ निवासी सुभाष पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई है। बताया गया है कि सुभाष को दौरे पड़ते थे। इसी दौरान वह डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विश्वकर्मा एंबुलेंस सर्विस की मदद से शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.