मेरठ: महिला की तहरीर पर यूट्यूबर शादाब जकाती पर पत्नी और बेटे सहित मुकदमा दर्ज

मेरठ। शहर के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती, उनकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर इंचौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने यूट्यूबर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं शादाब ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इंचौली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मवाना रोड स्थित थाने में शिकायत देते हुए शादाब पर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो जारी कर शादाब ने रखी अपनी बात
मामले के सामने आने के बाद शादाब जकाती ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला कुछ समय पहले उनके पास मदद के लिए आई थी। उसने बताया था कि वह मजदूरी करती है और अपने बच्चे की पढ़ाई नहीं करवा पा रही।
शादाब के अनुसार, उन्होंने इंसानियत के नाते बच्चे की स्कूल फीस और कोर्स का खर्च उठाया, कई बार राशन दिलवाया और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी की। उन्होंने कहा कि महिला उनकी कुछ वीडियो में भी नजर आ चुकी है और कई लोग इस बात के गवाह हैं।
शादाब ने साफ कहा कि उन्होंने महिला को कभी गलत नजर से नहीं देखा और न ही उसके साथ कोई गलत व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और फुटेज से सच्चाई सामने आ सकती है।
साजिश का आरोप
शादाब ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत से अपनी पहचान बनाई है, लेकिन अब उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने दोहराया कि अगर उनके खिलाफ कोई भी ठोस सबूत मिलता है, तो वे खुद जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।
पुलिस जांच में जुटी
इंचौली पुलिस ने महिला की तहरीर पर शादाब जकाती, उनकी पत्नी साजिया और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.