भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही सामान्य, व्यापार और पर्यटन में आई तेजी

भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन सामान्य होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब नागरिक अपने वैध दस्तावेज दिखाकर आसानी से सीमा पार कर रहे हैं। नेपालगंज में भारतीय वाहनों की आवाजाही शुरू होने से न केवल पर्यटन में सुधार हो रहा है, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी गति पकड़ रही हैं।
नेपालगंज के रहने वाले प्रवेश सिंह ठाकुर ने बताया कि नेपाल में सरकारी संस्थान अब वैकल्पिक रूप से संचालित हो रहे हैं। करीब 70 प्रतिशत व्यवस्था सामान्य हो चुकी है, जबकि शेष 30 प्रतिशत में अभी सुधार की जरूरत है।
स्थानीय निवासी राजा बाबू ने कहा कि लोग अपने वैधानिक कागजात दिखाकर बिना किसी परेशानी के आ-जा रहे हैं। हालांकि, स्थिति को पूरी तरह सामान्य होने में अभी कुछ समय और लगेगा।
रानू नामक व्यक्ति ने भी बताया कि वे भारतीय वाहन से नेपालगंज गए और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, बलराम शुक्ला, अंकित अग्रवाल, पवन अग्रवाल और राजीव अग्रवाल ने कहा कि हालात सामान्य होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में कारोबार बढ़ रहा है। जैसे-जैसे स्थिति और सुधरेगी, व्यापार अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ लेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.