मुजफ्फरनगर: बिरालसी पुलिस चौकी पर आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, तिलक कर खिलाई मिठाई

HIGHLIGHTS
- ग्राम शिक्षा मंदिर की आचार्य बहनें बिरालसी चौकी पहुंचीं।
- पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई गई।
- दरोगा निखिल कुमार और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार को भी राखी बांधी।
मुजफ्फरनगर। चरथावल में रक्षाबंधन के पर्व पर थाना चरथावल क्षेत्र की बिरालसी पुलिस चौकी पर भाई-बहन के स्नेह की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। एकल अभियान के अंचल शामली, संच बिरालसी से जुड़ी ग्राम शिक्षा मंदिर की आचार्य बहनें पुलिस चौकी पहुंचीं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और उनकी कुशलता की कामना की।
कार्यक्रम में बिरालसी से पुष्पा प्रजापति, आंचल पुंडीर और अंजू देवी, कान्हाहेड़ी से दीपा देवी, मारूखेड़ी से नीलम देवी, आलमगीरपुर से सृष्टि देवी, गुनियाजुड़ी से प्रीति सैनी, दूधली से नैंसी पुंडीर और बाढ़ से पूनम देवी शामिल हुईं। आचार्य बहनों ने चौकी पर तैनात दरोगा निखिल कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
आचार्य बहनों ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी लोगों की सुरक्षा में ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनकी कलाई सूनी न रहे, इसी भावना के साथ उन्होंने पुलिस चौकी पर रक्षाबंधन मनाया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार के रूप में राशि भेंट की।
इस दौरान शिक्षा, संस्कार, भारतीय संस्कृति, डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक इस्तेमाल और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। पुष्पा प्रजापति, आंचल पुंडीर और अंजू देवी ने आधुनिक तकनीक के साथ संस्कारों को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.