मुजफ्फरनगर: 39 घंटे में महिला से कुंडल लूट की वारदात का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू की थी।
- मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
- पुलिस ने बरामदगी के साथ फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में महिला से दिनदहाड़े कुंडल लूटने की घटना का पुलिस ने 39 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। शुक्रवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
30 जुलाई की सुबह शांतिनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी महिला के कानों से कुंडल झपट लिए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की थीं।
सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रठेड़ी कट के पास नई मंडी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजकुमार बावरिया निवासी झिंझाना, शामली के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
लूटा गया कुंडल और तमंचा बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से महिला का लूटा गया पीली धातु का कुंडल, .315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से लूट समेत चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
फरार साथी की तलाश जारी
मुठभेड़ में घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से चर्चित स्नैचिंग की वारदात का खुलासा हो गया है और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.