मुजफ्फरनगर: खेत में दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

HIGHLIGHTS
- झाड़ियों के पास छिपा मिला था बड़ा अजगर।
- किसान सुखबीर शर्मा ने सबसे पहले उसे देखा।
- सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची।
मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र के हाशमपुर गांव में खेत में विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बड़े सांप को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे गहरे वनक्षेत्र में ले जाकर छोड़ दिया गया।
खेत में काम करते समय नजर आया अजगर
जानकारी के मुताबिक, हाशमपुर निवासी किसान सुखबीर शर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों के पास छिपे एक बड़े अजगर पर पड़ी। अजगर को देखते ही उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और वन विभाग को भी सूचना दी।
रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी से अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरे में बंद किया। इसके बाद उसे आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.