मौलाना के बयान पर भड़का विरोध, मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों ने ASP को दी तहरीर; 24 घंटे में कार्रवाई की मांग

HIGHLIGHTS
- हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई संगठनों के पदाधिकारी ASP से मिले।
- प्रदर्शनकारियों ने संबंधित मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।
- संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का समय देने की बात कही।
मुजफ्फरनगर: शिवभक्तों को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में शुक्रवार को हिंदू संगठनों का विरोध देखने को मिला। हिंदू संघर्ष समिति के नेतृत्व में कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एकत्र होकर ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा से मिले और संबंधित मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में इस तरह की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। उनका कहना था कि कथित बयान से करोड़ों शिवभक्तों और सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
कार्रवाई की मांग को लेकर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान समाज में आपसी दूरी और तनाव बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का समय देते हुए कहा कि यदि तय समय में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो शहर के शिव चौक पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही।
लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की बात
संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन धार्मिक भावनाओं के अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी धर्म या महापुरुष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
ASP ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा
ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उनकी तहरीर प्राप्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद हिंदू संगठनों के पदाधिकारी वहां से लौट गए। हालांकि उन्होंने दोहराया कि अगर 24 घंटे के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शिव चौक पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.