मुजफ्फरनगर में आधी रात दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस से भिड़ी कार; 2 की मौत, 5 घायल

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एंबुलेंस और कार की टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए।
- कार सवार सोनीपत से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, हादसा भसाना गांव के पास हुआ।
- पुलिस के अनुसार कार सवार नशे की हालत में थे, घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के भसाना गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे एंबुलेंस और कार की टक्कर में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग सोनीपत से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार सवार नशे की हालत में थे।
बताया गया कि एंबुलेंस मुजफ्फरनगर से मरीज को छोड़कर बुढ़ाना की ओर आ रही थी। इसी दौरान भसाना गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही बुढ़ाना कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
दो वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया
हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है, ताकि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा सके।
कुछ देर बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात को फिर से सुचारू करा दिया।
उमरपुर प्रभारी मोहित तेवातिया ने बताया कि कार सवार लोग सोनीपत से हरिद्वार स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोग नशे की हालत में थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.