मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन को दिया समर्थन, बोले- सरकार सुने मांगें

HIGHLIGHTS
- राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।
- उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को गलत बताया।
- टिकैत ने सरकार से छात्रों की मांगों पर बातचीत करने की अपील की।
मुजफ्फरनगर: किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन छात्रों के साथ खड़े हैं और सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए।
राकेश टिकैत ने यह बात गुरुवार सुबह 12 बजे मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि वह खुद जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करेंगे।
टिकैत ने जानकारी दी कि इससे पहले परसों गौरव टिकैत को जंतर-मंतर भेजा गया था। उन्होंने वहां पहुंचकर छात्र आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली थी और प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया था।
छात्रों पर कार्रवाई को बताया गलत
राकेश टिकैत ने सरकार से छात्रों की बात सुनने की अपील की। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को गलत बताया।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन
जंतर-मंतर पर चल रहा छात्र आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पेपर लीक जैसे NEET मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। सीजेपी के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और युवा पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं।
राकेश टिकैत इससे पहले भी इस आंदोलन के मंच पर पहुंचकर छात्रों का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि यह युवा आंदोलन भी किसान आंदोलन की तरह लोकतंत्र की आवाज है, लेकिन इसे शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार छात्रों की मांगों को नजरअंदाज करती रही तो आने वाले समय में बड़े स्तर पर आंदोलन हो सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.