मुजफ्फरनगर: सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बने सलमान त्यागी

HIGHLIGHTS
- सपा कार्यालय में आभार सभा का आयोजन हुआ
- कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की
- मास्टर अल्ताफ ने कार्यक्रम का संचालन किया
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर युवा सपा नेता सलमान त्यागी को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। नियुक्ति के अवसर पर सपा कार्यालय में आभार सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की, जबकि संचालन मास्टर अल्ताफ ने किया। सैकड़ों युवाओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी और वरिष्ठ सपा नेताओं का जोरदार स्वागत किया।
अपनी नियुक्ति पर सलमान त्यागी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन पर जो विश्वास जताया और सम्मान दिया है, उसे वह मिशन 2027 को सफल बनाकर पूरा करेंगे। इस दौरान सपा के पूर्व सांसद कादिर राणा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अपने संबोधन में सलमान त्यागी की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सलमान त्यागी जैसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से समाजवादी पार्टी युवाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर और सपा नेता साजिद हसन ने भी सलमान त्यागी को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ पर मजबूत टीम के साथ एकजुट रहें। साथ ही युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाली भाजपा सरकार को हटाकर मजबूत सपा सरकार बनाने के लिए प्रयास करें।
कार्यक्रम में सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता साजिद हसन, मौलाना मोहम्मद नजर, शमशेर मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा मौलाना मोहम्मद मुस्तफा और सपा नेता विकील गोल्डी अहलावत मौजूद रहे।
इसके अलावा सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, डॉ. नूर हसन सलमानी, सपा नेता कृष्ण पाल, पवन पाल, फहीम अहमद, अरशद मलिक, वसीम राणा, नावेद रंगरेज, चौधरी मेहरबान, अब्दुल वहाब त्यागी, फरहान हसन, मंगल सिंह गुर्जर, मरगूब त्यागी, उस्मान त्यागी, हाजी कासिम, दिलशाद ठेकेदार, हाजी इमरान, फरमान त्यागी, साजिद त्यागी प्रधान, सादिक त्यागी, मुनीर त्यागी और अमान त्यागी समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.