मुजफ्फरनगर: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में पथराव, छतों से बरसाए गए पत्थर

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर के सम्भलहेड़ा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद बढ़ा और जमकर पथराव हुआ।
- घटना के दौरान लोग मकानों की छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के 5 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।
मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के सम्भलहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया।
घटना के दौरान कई लोग अपने मकानों की छतों पर पहुंच गए और वहां से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत मामूली बातचीत से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही थी, जिसे विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। दोनों पक्ष अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पथराव के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
सीओ ऋषिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.