मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का सघन अभियान, 322 वाहनों के चालान; अतिक्रमण भी हटाया

HIGHLIGHTS
- झांसी की रानी चौक से मेरठ रोड तक प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई हुई।
- सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाकर रास्ते खाली कराए गए।
- नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
मुजफ्फरनगर में जाम की समस्या को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार शाम करीब पांच बजे सघन अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 322 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने झांसी की रानी चौक से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड के दोनों ओर अभियान चलाया। सड़क किनारे मौजूद अतिक्रमण को हटाकर रास्तों को खाली कराया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके।
पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़े करने और अतिक्रमण के कारण कई जगह यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। इसी को देखते हुए नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
322 वाहनों के चालान
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 322 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करने की हिदायत दी।
हेलमेट और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने के लिए कहा गया।
पुलिस ने शराब पीकर वाहन न चलाने और सड़क पर सतर्कता बरतने की भी अपील की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने को कहा गया।
पुलिस के मुताबिक, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.