नीट छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्कर रहीम का एनकाउंटर, 4 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस कांड से जुड़े कुख्यात पशु तस्कर अब्दुल रहीम को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। जवाबी फायरिंग में रहीम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, रहीम नेपाल भागने की कोशिश में था, लेकिन कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भेड़ी घाट ढाडी टोला में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया। उसके साथ मौजूद दो अन्य आरोपी, छोटू और राजू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस वारदात में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
यह मामला सोमवार देर रात का है, जब गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के भट्ठा चौराहे पर दीपक गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि पशु तस्कर पिकअप गाड़ियों से पहुंचे थे और इलाके की एक फर्नीचर दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय दीपक और ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। विरोध करने पर तस्करों ने दीपक पर हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि दीपक को गोली मारी गई थी, जबकि पुलिस का कहना है कि उसकी मौत सिर पर चोट लगने से हुई। परिवार ने सभी आरोपी तस्करों के एनकाउंटर की मांग उठाई है।
पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.