उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव पर फिर लगा ब्रेक, प्रधानों को मिला छह महीने का विस्तार

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं।
- योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया।
- मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक जिम्मेदारी संभालेंगे।
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद मौजूदा ग्राम प्रधान अगले छह महीने तक अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने पहले भी छह महीने का विस्तार दिया था, जिसकी अवधि 27 नवंबर को पूरी होने वाली थी। अब यह अवधि खत्म होने से पहले ही सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मतदाता सूची और ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया में देरी
पंचायत चुनाव में देरी की प्रमुख वजह मतदाता सूची का अपडेट नहीं होना और पंचायतों में ओबीसी आरक्षण से संबंधित रिपोर्ट तैयार न होना बताया जा रहा है। इन प्रक्रियाओं को पूरा करने में समय लगने के कारण चुनाव तय समय पर नहीं कराए जा सके।
प्रधानों को छह महीने और मिली जिम्मेदारी
सरकार के इस फैसले से मौजूदा ग्राम प्रधानों को छह महीने और काम करने का मौका मिल गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। ऐसे में गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.