पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने की आगजनी; पुलिस की गाड़ियों में लगाई आग
By Hitesh — August 7, 2026

HIGHLIGHTS
- आक्रोशित भीड़ ने बस और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले किया।
- हंगामे के दौरान कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
- मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम को भी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा।
Author: — Dainik Dehat
पटना। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान स्थानीय निवासी 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस में आग लगा दी। बस में सवार यात्री किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल गए।
इसके बाद भीड़ ने पुलिस की दो गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। एनएच से गुजर रहे कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ के सामने स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को भी पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
हंगामे के दौरान एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की गई और उसकी गाड़ी में भी आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों और फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके से पीछे हटना पड़ा।
युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश
घटना के बाद एनएच-30 पर जाम लग गया है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। तेज धूप के बीच यात्री अपने वाहनों में फंसे हुए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। बस में मौजूद यात्रियों ने आनन-फानन में उतरकर अपनी जान बचाई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.