पटना में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, जायजा लेने खुद गांधी मैदान पहुंचे नीतीश

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
समारोह को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए 17 से 19 नवंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही शपथ ग्रहण स्थल पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और तैयारियों का काम अंतिम चरण में है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया। समारोह के दौरान कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले प्रशासन ने सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चुनाव परिणाम के तुरंत बाद तेज हो गई है। एनडीए की ऐतिहासिक जीत के उत्साह को गांधी मैदान में समारोह के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.