नोएडा में बारिश का कहर, सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे गिरी डिवाइडर की रेलिंग

HIGHLIGHTS
- नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे भारी बारिश के दौरान डिवाइडर की सीमेंटेड रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई।
- हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, पुलिस और अग्निशमन टीम ने करीब दो घंटे में रेलिंग हटाई।
- पानी के डिवाइडर में जाने से रेलिंग कमजोर होने की बात सामने आई, यातायात कुछ समय प्रभावित रहा।
नोएडा। भारी बारिश के बीच मंगलवार सुबह सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे डिवाइडर की सीमेंटेड रेलिंग टूटकर सड़क पर गिर गई। रेलिंग करीब 10 मीटर लंबी और तीन फीट चौड़ी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रेलिंग को हटाया गया। इस दौरान बेरिकेडिंग लगाकर हाइड्रा मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम किया गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। रेलिंग हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।
कैसे हुई घटना?
बताया जा रहा है कि मेट्रो लाइन के ऊपर से आने वाला पानी डिवाइडर के अंदर जा रहा था। पानी के कारण डिवाइडर की रेलिंग कमजोर हो गई और टूटकर गिर गई। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की स्थिति अन्य स्थानों पर भी बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.