मीरापुर के कैथोड़ा गांव में जलभराव से मिलेगी राहत, सांसद निधि से सीसी रोड का निर्माण शुरू

HIGHLIGHTS
- कैथोड़ा गांव की नई बस्ती आशियाना कॉलोनी में सांसद निधि से सीसी रोड का निर्माण शुरू हुआ।
- करीब 150 मीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 9.28 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
- सड़क बनने से जलभराव और आवागमन की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
मुजफ्फरनगर: मीरापुर क्षेत्र के कैथोड़ा गांव में लंबे समय से जलभराव और खराब सड़क की समस्या का सामना कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्टेट बैंक के पास स्थित नई बस्ती आशियाना कॉलोनी में बुधवार को सांसद निधि से करीब 150 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद नई बस्ती और आशियाना कॉलोनी के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही बारिश के समय होने वाले जलभराव की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इस निर्माण कार्य पर करीब 9 लाख 28 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है।
ग्राम निवासी काशिफ रिजवी ने बताया कि नई बस्ती के लोग काफी समय से जलभराव और खराब सड़क की समस्या से परेशान थे। उन्होंने इस संबंध में बिजनौर सांसद चंदन चौहान को शिकायती पत्र देकर समस्या से अवगत कराया था।
उन्होंने बताया कि सांसद ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपनी निधि से 150 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसके बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.