उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा ने चिह्नित कीं 30 सीटें, अखिलेश यादव को भेजी सूची

HIGHLIGHTS
- उत्तराखंड सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 30 सीटें चिह्नित कीं।
- सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी गई।
- 30 सीटों में से 15 को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है।
उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के उद्देश्य से 30 सीटों को चिह्नित किया है। इन सीटों की सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है।
इस सूची में 15 सीटों को प्राथमिकता के आधार पर रखा गया है। सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई 30 सीटों की सूची पर विचार-विमर्श के बाद उनका जो भी निर्देश होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश के हालात ऐसे हैं कि पूरे विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए, न कि अलग-अलग रहकर। यदि भाजपा को सत्ता से हटाना है तो सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा।
सिद्दीकी ने आगे कहा कि गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के हिस्से में जो भी सीटें आएंगी, उन पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। साथ ही गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों पर भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारण से गठबंधन नहीं हो पाता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.