हिजाब प्रकरण में विवाद की कोई गुंजाइश नहीं, पिता-बेटी के रिश्ते जैसा मामला: आरिफ मोहम्मद खान

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हिजाब मामले को लेकर चल रहे विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को अपनी राय रखी। राज्यपाल ने इस पूरे प्रकरण को विवाद मानने से साफ इनकार करते हुए कहा कि पिता और बेटी के बीच होने वाली पारिवारिक बातचीत को राजनीतिक रूप देना सही नहीं है।
राज्यपाल ने कहा कि इस मामले को विवाद का नाम देना अपने आप में ही दुखद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारिवारिक और भावनात्मक रिश्तों को राजनीतिक रंग देना गलत है।
नुसरत परवीन के संदर्भ में राज्यपाल ने कहा कि वह देश की बेटी हैं और उनकी भावनाओं और सम्मान का ख्याल रखना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में पिता की तरह भूमिका निभा रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि पिता और बेटी के रिश्ते में कभी भी विवाद की गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार नुसरत के लिए पिता की तरह हैं और पिता का स्नेह और अनुशासन किसी विवाद का विषय नहीं बन सकता।”
राज्यपाल का यह बयान हिजाब प्रकरण पर चल रही राजनीतिक और सामाजिक बहस में संवेदनशील दृष्टिकोण को दर्शाता है और पारिवारिक संबंधों के सम्मान की जरूरत को रेखांकित करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.