दिल्ली में आज 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

HIGHLIGHTS
- बह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना।
- नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में आवाजाही पर असर।
- रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वालों को सलाह।
राजधानी दिल्ली में रविवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 11 अक्तूबर को सुबह 6 बजे से शहर के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। इसके चलते नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यातायात पुलिस के मुताबिक, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, गुरु नानक चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, चेम्सफोर्ड रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है।
इन इलाकों में भी लागू हो सकता है डायवर्जन
पुलिस के अनुसार, मदरसां टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सेंट मार्टिन मार्ग टी-प्वाइंट, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉलस्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग और रेल भवन के आसपास भी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।
इसके अलावा कनॉट प्लेस, बाराखंभा रोड, गोल डाकखाना, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल और संसद मार्ग से जुड़े रास्तों पर भी यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
यातायात पुलिस ने लोगों से की अपील
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने और आवश्यक काम से निकलने पर अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप से समय का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने बताया कि मौके की स्थिति के अनुसार यातायात डायवर्जन और प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है। लोगों को ट्रैफिक से जुड़े ताजा अपडेट के लिए यातायात पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.