मथुरा जंक्शन पर चलती उत्कल एक्सप्रेस से लटकी महिला, RPF जवान ने बचाई जान

HIGHLIGHTS
- मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार दोपहर टला बड़ा हादसा।
- दोपहर 2:05 बजे कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला।
- महिला ट्रेन के एस-3 कोच के गेट पर लटक गई थी।
मथुरा जंक्शन पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलती कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह कोच के गेट पर लटक गई। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया।
यह घटना दोपहर 2:05 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक की है। ट्रेन संख्या 18478 के एस-3 कोच में चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया। उसे कोच के गेट से लटकता देख आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बिना समय गंवाए उसकी जान बचा ली। इस दौरान यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवा दी। हादसे में महिला को कोई चोट नहीं आई। उसे प्राथमिक उपचार देने की पेशकश की गई, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक की तत्परता की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मचारियों ने सराहना की। यात्रियों के सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठने के बाद उसे रवाना किया गया। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके वर्मा ने बताया कि थोड़ी सी भी देरी महिला के लिए जानलेवा साबित हो सकती थी। महिला अपना नाम और पता बताए बिना ट्रेन में सवार होकर चली गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.