पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले युवकों का बुलंदशहर में स्वागत, खुली जीप से निकला रोड शो

HIGHLIGHTS
- सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे।
- नैथला हसनपुर गांव में दोनों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
- एसपी सिटी ने बिना अनुमति रोड शो करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही।
बुलंदशहर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद परिसर में स्वांग को लेकर विवाद के बीच निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दो अगस्त को दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता की थी। इसी दौरान बुलंदशहर के दो युवकों ने उन पर जूता फेंका था।
इस मामले के आरोपित सुमित गिरि और हैप्पी शर्मा शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचे। यहां लोगों ने दोनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप में बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक रोड शो निकाला गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
नैथला हसनपुर गांव में पहुंचने पर सुमित और हैप्पी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। हैप्पी ने कहा कि घटना वाले दिन ही दोनों को थाने से जमानत मिल गई थी।
सुमित सहपानी और हैप्पी नैथला के निवासी
सुमित गांव सहपानी और हैप्पी गांव नैथला के रहने वाले हैं। दोनों के भाजपा से जुड़े होने की बात कही गई है।
वहीं, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने कहा कि उन्हें रोड शो निकाले जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति रोड शो निकालने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों ने किया स्वागत
गांव गंगेरूवा में हिंदू रक्षा दल के काशी राठौर, जीतू, आकाश, श्यामू, अनुराग, शिवांक गुप्ता, संदेश शर्मा, मनीष शर्मा और गौरव गुप्ता ने स्वागत किया।
गांव नैथला में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कांति मास्टर राजकुमार शर्मा, देवदास शर्मा, आकाश शर्मा, हरिकांत शर्मा, लव शर्मा, अनु शर्मा, ग्राम प्रधान प्रियंक कौशिक, कविता शर्मा, सचिन शर्मा, कपिल गुप्ता, पंकज गुप्ता, यशु शर्मा, सवी सरदार, अमन शर्मा और अनुराग शर्मा समेत अन्य लोगों ने दोनों का स्वागत किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.