कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। आरोपियों के पास से 9 क्विंटल चोरी का सरकारी विद्युत तार, वाहन और अवैध हथियार बरामद किए गए।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता, आरोपी के सरकारी आवास से मिले कीमती उपहार और नकदी। देहरादून स्थित घर से बैंक खातों, संपत्तियों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद। एसआईटी और जांच समिति कई कर्मचारियों से पूछताछ कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी।

दिल्ली के केशवपुरम जिम में महिला कर्मचारी ज्योति की गोली मारकर हत्या। सहकर्मी सौरव पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार। पुलिस शुरुआती जांच में एकतरफा प्यार के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की सीमा 25% से बढ़ाकर 60% की गई। स्लॉट बुकिंग और खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाई गई। खाद वितरण की ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित की गई।

मुजफ्फरनगर शिव चौक पर मेरठ के तीन शिवभक्तों की अनोखी कांवड़ यात्रा देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। एक शिवभक्त ने दंडवत, दूसरे ने सपाटे से यात्रा की, जबकि तीसरा 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चला। तीनों शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा के जरिए हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

तेज बारिश के बाद श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर भूस्खलन से यातायात प्रभावित। खंडाह के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे से सड़क बंद हुई। मलबा हटाने के लिए मशीनों से काम जारी, देर रात तक मार्ग खुलने की उम्मीद।

पहले चरण में यूपी के छह जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा शुरू हुई। ग्रामीणों को नाम, पता, मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराने के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश की 57,694 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से आधार केंद्र स्थापित करने की योजना है।

आईएस-191 गैंग से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की जांच में अफजाल अंसारी की राइफल का रिकॉर्ड नहीं मिला। 1987 में खरीदी गई राइफल के विक्रय और वर्तमान स्थिति की जानकारी पुलिस को नहीं मिली। अफजाल अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

गुरुग्राम में महिला की आंख में दुर्लभ आइसोलेटेड आर्बिटल हिस्टोप्लाज्मोसिस फंगल संक्रमण मिला। डॉक्टरों ने बायोप्सी के जरिए संक्रमण की पहचान कर करीब एक साल तक एंटी-फंगल दवाओं से इलाज किया। समय पर जांच और उपचार से महिला की आंखों की रोशनी सुरक्षित बचाई गई।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे संविदाकर्मी से मारपीट, घटना CCTV में कैद। 1.06 लाख रुपये के बकाया बिल पर कनेक्शन काटने गई थी विद्युत विभाग की टीम। कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पुलिस ने जांच शुरू की।

नए विभाग में ऑपरेशनल मेडिसिन, कॉम्बैट सर्जरी और ट्रॉमा केयर जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रक्षा बल विजन-2047 में बताए गए भविष्य के युद्ध संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए तैयारियां मजबूत की जाएंगी। सेना ने CBRN खतरों से निपटने के लिए आधुनिक उपकरणों और तकनीक पर भी काम तेज किया है।

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 से 6 अगस्त तक चलने की संभावना, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट। योगी सरकार अनुपूरक बजट में नई और लोकलुभावन योजनाएं ला सकती है। सत्र में संभल हिंसा जांच आयोग की रिपोर्ट और कई विधेयक पेश किए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास जयंती पर वाराणसी से ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया। योगी ने संत रविदास के समानता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर करने की घोषणा की गई।

मुजफ्फरनगर में भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भव्य शोभायात्रा में 10 रथ, 10 झांकियां, बैंड और डीजे आकर्षण का केंद्र रहे।

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर मुजफ्फरनगर में ATS समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे कांवड़ मार्ग पर विशेष फोर्स, डॉग स्क्वॉड, एंटी सबोटाज टीम और कंट्रोल रूम के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।