कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच का रुख किया। उन्होंने सिंगल जज के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनम वांगचुक के स्थानांतरण की याचिका खारिज कर दी गई थी। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ आज दोपहर 2:30 बजे इस अपील पर सुनवाई करेगी।

नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का संसद मार्च आज प्रस्तावित, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी। सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए सरकार से जिम्मेदारी स्वीकार करने समेत तीन शर्तें रखीं। संसद सत्र को देखते हुए जंतर-मंतर से संसद तक बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, नई दिल्ली में धारा 163 लागू है।

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल से ही मार्च में शामिल होकर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने का ऐलान किया है। नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है, जबकि सुरक्षा के लिए 22 डीसीपी, 8 वरिष्ठ अधिकारी और अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात की गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर को छोड़कर विरोध-प्रदर्शन और जमावड़े पर प्रतिबंध। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, संसद सत्र को लेकर सुरक्षा कड़ी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया और फिलहाल कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार किया। कोर्ट ने सोनम वांगचुक के साथ मौजूद उनकी पत्नी और अन्य लोगों के लिए अलग रेस्ट रूम की व्यवस्था करने तथा उनसे मिलने की अनुमति देने के निर्देश दिए। सुनवाई में स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई गई। सरकार ने बताया कि 18 दिन के उपवास के कारण किडनी फंक्शन प्रभावित हुआ है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोनम वांगचुक का उपवास जारी है और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। एम्स और सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम 24 घंटे उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार उपचार दिया जा रहा है।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने सफदरजंग अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल ने सोनम वांगचुक का पोटेशियम स्तर 2.9 बताया, जबकि स्वतंत्र जांच में यह 3.5 पाया गया। गीतांजलि ने सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति देने की मांग की और अस्पताल के बाहर पुलिस तैनाती पर भी आपत्ति जताई।

दिल्ली में मानसून के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 से 24 जुलाई तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त नमी और मजबूत मौसम प्रणाली के अभाव में बादल बनने के बाद भी तेज बारिश नहीं हो पा रही है।

घटना उस समय हुई, जब दीपके प्रदर्शन स्थल पर समर्थकों से बातचीत कर रहे थे। सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया था।

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, लंबे उपवास के बाद सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी। अस्पताल ने बताया कि डिहाइड्रेशन और लंबे उपवास के कारण कमजोरी आई, लगातार मेडिकल निगरानी की जा रही है। पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने परिवार और डॉक्टरों की सहमति के बिना इलाज न देने की अस्पताल प्रशासन से मांग की।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए शनिवार को पटना से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद हालत सामान्य बताई गई। बेटी मीसा भारती ने कौटिल्य नगर इलाके की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्वच्छता की समस्या का मुद्दा उठाया।

जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद आंदोलन तेज हो गया, जबकि दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों से स्थल खाली करने की अपील कर रही है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान करते हुए 20 जुलाई के संसद मार्च को जारी रखने और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करने की बात कही। सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और संजय सिंह समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना की, वहीं वांगचुक की पत्नी ने उनके इलाज को लेकर चिंता जताई।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले में शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पुलिस को दो सप्ताह के भीतर अपना पक्ष दाखिल करने का निर्देश दिया, मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी। शरजील इमाम जनवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं और उन पर यूएपीए के तहत हिंसा की साजिश रचने का आरोप है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरएसएस को लेकर बनाए गए 'हिंदू राष्ट्र' के नैरेटिव पर कहा कि संघ के लिए 'हिंदू' शब्द धार्मिक पहचान नहीं बल्कि एक व्यापक सोच और जीवन पद्धति है। नई दिल्ली में "RSS @100: A Century of Service, Unity & Sacrifice" पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने आरएसएस के 100 वर्षों के सेवा कार्यों का उल्लेख किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पुस्तक संघ के वास्तविक स्वरूप, राष्ट्र सेवा और सामाजिक एकता के प्रयासों को लोगों के सामने रखने का काम करेगी।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने नए सरकारी बंगले में गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जदयू नेता ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिसके बाद नीतीश कुमार ने पूरे आवास का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार को दिल्ली के नौ सुनहरी बाग स्थित बंगला राज्यसभा सदस्य के तौर पर आवंटित किया गया है, जहां से वह मानसून सत्र में शामिल हो सकते हैं।