सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, उपवास अब भी जारी

HIGHLIGHTS
- सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
- अस्पताल प्रशासन के अनुसार सोनम वांगचुक का उपवास जारी है और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।
- एम्स और सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम 24 घंटे उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार उपचार दिया जा रहा है।
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी सोनम वांगचुक ने अपना उपवास जारी रखा है।
उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार उन्हें चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सोनम वांगचुक की नाड़ी, रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर सामान्य हैं। हालांकि, रक्त से जुड़ी कुछ जांचों के परिणाम अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। लंबे समय तक उपवास के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।
एम्स और सफदरजंग के विशेषज्ञ रख रहे नजर
डॉ. चारु बंबा ने बताया कि वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल तथा एम्स के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम चौबीसों घंटे सोनम वांगचुक की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की परेशानी आने पर तुरंत उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
जरूरत के मुताबिक मिल रही चिकित्सा सुविधा
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आवश्यक सभी चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.