कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

ट्रक शहडोल से कोयला लेकर कटनी जा रहा था। हादसे में 40 टन से अधिक कोयला ट्रक के केबिन पर गिर गया। चालक भगवान दास को करीब दो घंटे में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन से पहले वह भोपाल स्थित करुणाधाम आश्रम पहुंचे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को उनके नाम पर मुहर लगाई थी।

रश्मि भाटिया ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी किया। पुराने वीडियो और मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की जिम्मेदारी स्वीकार की। मानसिक तनाव और फ्रस्ट्रेशन को बताई पुराने बयान की वजह।

शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल स्थित आवास पर अंतिम दर्शन होंगे। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा।

एसडीएम एलएन गर्ग समेत अधिकारियों की टीम करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर रही। स्कैनिंग के जरिए प्रतिमा के आधार की गहराई और नीचे की संरचना का पता लगाने की कोशिश की गई। समाजसेवी संतोष व्यास ने जांच के दौरान कुछ उपकरणों की बैटरी अचानक डिस्चार्ज होने का दावा किया।

पहली घटना में अंजली की बड़ी बेटी मोनिका ने खुद को और अपनी दो छोटी बहनों को बचा लिया। परिजनों के मुताबिक, सड़क हादसे में पति की मौत के बाद से अंजली मानसिक तनाव में थीं। दूसरी घटना में सीता अपने तीन बच्चों के साथ खेत में गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं।

घटनास्थल से तेंदुए की खाल, कटे पंजे और बिजली के तार बरामद। सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। लापरवाही के मामले में तीन वनकर्मियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया।

शिवपुरी जिले के करेरा नगर में 24 से 30 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीराम कथा आयोजित हो रही है। 26 अक्टूबर को ‘सीधी बात’ सेशन के दौरान एक नवविवाहित भक्त ने पत्नी के करवा चौथ व्रत को लेकर सवाल किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के दौर में भी करवा चौथ पर संकल्प लेना चाहिए।

हरदीप सिंह पुरी का जन्म 15 फरवरी 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। पुरी 1974 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं।

मुरैना में निर्वा के शावक ने एक घर के बाड़े में बंधे बछड़ों का शिकार किया था। शुरुआती जानकारी में ग्रामीणों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने की बात सामने आई थी। 25 अक्टूबर की रात मुरैना और श्योपुर जिले की सीमा से शावक को रेस्क्यू किया गया।

ग्वालियर मदरसा मामला: 26 बच्चों ने बताई आपबीती, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू मदरसे में बच्चों से कथित मारपीट, घंटों मुर्गा बनाने समेत कई गंभीर आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अलग-अलग इलाकों में किराए के कमरे लेकर उसका शोषण किया। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी ने अपनी असली पहचान जुनैद बताई। पीड़िता ने पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों में नाम बदलवाने का भी आरोप लगाया है।

कार सवार युवक सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। हादसा फोरलेन पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लग गई। वाहन पुलिया से नीचे गिरा और आग पूरे कार में फैल गई।

भोपाल ISBT पर भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की 3 से 4 बसें चपेट में भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर आग से मचा हड़कंप, कई बसें जलने की सूचना

प्रभु लाल गुप्ता मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुटका थूकते समय उनका संपर्क बिजली के तारों से हो गया। हादसे में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उनकी मौत हो गई।