कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…




केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। बागपत और शामली जिले के छात्रों ने इस बार टॉप रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बागपत के उत्कर्ष ने किया टॉप, जेईई मेंस में भी चमक बागपत जिले के बड़ौत निवासी उत्कर्ष ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि ने शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। खास बात यह है कि उत्कर्ष ने इससे पहले भी जेईई मेंस म…


लखनऊ में चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। अब चकबंदी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण 15 जुलाई के बाद ही किए जाएंगे। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कई जिलों में प्रारंभिक चकबंदी योजना के पुष्टिकरण के बाद कब्जा परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में यदि इस अवधि में तबादले किए जाते हैं तो चल रहे कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय चकबंदी लेखपाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, चक…

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की और नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर के डेगरा इलाके की रहने वाली खुशी को उसके चाचा ने किसी बात को लेकर डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इसी से आहत होकर वह सुबह पुल पर पहुंची और यमुना में कूद गई। घटना के बाद इलाके में हड…


लखीमपुर खीरी में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि सांसद ने महिला आरक्षण का विरोध किया है। इसी बीच स्थिति तब बदल गई जब सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए और महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि यह बिल 2023 में पास हो चुका है, लेकिन अभी तक…