फिरोजाबाद में बरात के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत

HIGHLIGHTS
- फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर बैजुआ गांव में बरात के दौरान हादसा हुआ।
- शनिवार रात करीब 9:30 बजे बग्गी की सुर्री हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
- हादसे में न्यू जनता बैंड के गायक अकील (40) और लाइटकर्मी पप्पू सिद्दीकी (38) की मौत हो गई।
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में अरांव रोड स्थित दौलतपुर बैजुआ गांव में बरात के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। बग्गी की सुर्री बिजली की तार से टकरा गई, जिससे बैंड के गायक और लाइटकर्मी सहित दो घोड़ों की जान चली गई। वहीं, बैंड के दो सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। मथुरा के फरह से बरात दौलतपुर बैजुआ गांव पहुंची थी। बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से बरात चढ़ रही थी और बराती नाचते-झूमते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान बग्गी की सुर्री ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
तार के संपर्क में आते ही तेज धमाका हुआ। इस हादसे में बरात के साथ आए न्यू जनता बैंड के गायक अकील (40) और लाइटकर्मी पप्पू सिद्दीकी (38) की मौत हो गई।
हादसे में बैंडकर्मी विवेक भी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त दूल्हा बग्गी में ही बैठा था। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद बरात में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.