दिल्ली-एनसीआरFEATURED
अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- 1994 बैच के IPS अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- अनुराग कुमार इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर तैनात थे।
- उन्होंने IPS सतीश गोलचा की जगह ली है, जिन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है।
नई दिल्ली। 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह आईपीएस सतीश गोलचा का स्थान लेंगे, जिन्हें पद से हटाया गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में अनुराग कुमार की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। नियुक्ति से पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
अनुराग कुमार के पास पुलिस और खुफिया क्षेत्र में लंबा अनुभव है। अब उन्हें देश की राजधानी की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
केंद्र सरकार ने आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से मुक्त कर दिया है। नए पुलिस आयुक्त के रूप में अनुराग कुमार जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.