चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का ऐलान, 23 दिसंबर को मतदान और 26 को आएंगे नतीजे

HIGHLIGHTS
- 26 दिसंबर को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे घोषित होंगे।
- चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
- 26 नवंबर से उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय कुमार देव ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। इसके मुताबिक, 23 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि 26 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अब प्रशासन और सभी राजनीतिक दलों को आचार संहिता के नियमों के तहत ही काम करना होगा।
26 नवंबर से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया
राज्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होगी। इसी दिन उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 3 दिसंबर तय की गई है। इसके बाद 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को 7 दिसंबर तक नाम वापस लेने का मौका मिलेगा।
चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस चुनाव के लिए कुल 576 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर निगम चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा साढ़े सात लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि पिछले चुनाव में यह सीमा पांच लाख रुपये थी।
आयोग के मुताबिक, मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान मतदान प्रक्रिया में कोई ब्रेक नहीं होगा।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का पूरा कार्यक्रम
26 नवंबर: नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू।
3 दिसंबर: नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख।
4 दिसंबर: नामांकन पत्रों की जांच।
7 दिसंबर: नाम वापस लेने की अंतिम तारीख।
23 दिसंबर: मतदान।
26 दिसंबर: मतगणना और नतीजों की घोषणा।
31 दिसंबर: चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.