हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 खंड विकास अधिकारी का तबादला

HIGHLIGHTS
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में प्रशासनिक बदलाव करते हुए 8 बीडीओ के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।
- शिमला मुख्यालय में तैनात अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया है। सरकार ने आठ खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती वाले स्थानों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय शिमला में तैनात अधिकारियों को अलग-अलग विकास खंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई नियुक्तियों के तहत विकास वर्मा को विकास खंड छोहारा (शिमला), सौरभ ठाकुर को धर्मपुर (मंडी), रोहित चौहान को गोपालपुर (मंडी) और मनोज कुमार ठाकुर को ननखड़ी (शिमला) का बीडीओ नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मनीष राय को केलांग (लाहुल-स्पीति), आस्था पवार को पांगी (चंबा), प्रतिमा मनहंस को चौंतड़ा (मंडी) और भारतेंद्र सिंह को संगड़ाह (सिरमौर) विकास खंड की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.