जगदलपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन सड़क पर खराब खड़ी हाइवा से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोडेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के अनुसार, पिकअप में सवार तीनों युवक एरंडवाल के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। रास्ते में मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा वाहन तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीच खड़ा था। अंधेरा होने और तेज रफ्तार के कारण पिकअप चालक उसे समय रहते नहीं देख सका, जिससे यह टक्कर हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान किलेपाल निवासी के रूप में हुई है, हालांकि उनकी विस्तृत पहचान की पुष्टि की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाइवा चालक ने वाहन खड़ा करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा संकेत नहीं लगाए थे और न ही इंडिकेटर चालू किए गए थे। इसी लापरवाही को भी हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.