ईरान ने अमेरिकी F-16 को निशाना बनाने का किया दावा, वीडियो जारी; अमेरिका बोला- झूठ

HIGHLIGHTS
- ईरान ने अमेरिकी F-16 फाइटर जेट पर मिसाइल हमले का दावा किया।
- ईरान के मुताबिक, हमले के बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
- ईरानी सरकारी मीडिया ने विमान पर हमले का वीडियो साझा किया।
तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच एक नए सैन्य दावे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। ईरान ने शनिवार को दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने खाड़ी क्षेत्र में उड़ रहे अमेरिका के एक F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाया। इसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने ईरान के इस दावे को पूरी तरह गलत बताते हुए खारिज कर दिया है। ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, शुक्रवार शाम खाड़ी क्षेत्र में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान पर मिसाइल से हमला किया गया था।
F-16 की इमरजेंसी लैंडिंग का दावा
ईरानी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले में अमेरिकी F-16 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचा। इसके बाद विमान को अपना मिशन बीच में ही रोकना पड़ा और नजदीकी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
ईरान ने वीडियो जारी करने की बात कही
इस घटना को लेकर ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें हवा में उड़ रहे एक विमान पर हमला होते हुए दिखाया गया है। ईरान का कहना है कि वीडियो में नजर आ रहा विमान अमेरिकी है।
अमेरिकी सेना ने दावे को बताया झूठा
ईरान के दावे पर अमेरिकी सेना की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट जारी कर तेहरान के आरोपों को खारिज कर दिया।
सेंटकॉम ने अपनी पोस्ट में कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने एक दिन पहले अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान को निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अमेरिकी कमांड ने इस दावे को पूरी तरह झूठा बताया।
सेंटकॉम ने आगे कहा कि ईरान ने एक दिन पहले किसी भी अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान पर हमला नहीं किया था। मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना के सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी पूरी संख्या मौजूद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.