अमृत भारत योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

HIGHLIGHTS
- मोदीनगर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
- स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के साथ नया गेट, बेहतर वेटिंग एरिया और यात्रियों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य किए गए हैं।
- कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू शिवाच समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जबकि पीएम मोदी ने देशभर के 261 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया।
मोदीनगर। अमृत भारत योजना के अंतर्गत मोदीनगर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच ने उनका स्वागत किया। दोपहर में उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोगों ने सरकार के प्रति आभार जताया।
अमृत भारत योजना के तहत मोदीनगर रेलवे स्टेशन के विकास और सुंदरीकरण का काम करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू किया गया था। इससे पहले स्टेशन पर कई तरह की अव्यवस्थाएं थीं। सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं थी और यात्रियों के लिए सुविधाओं की भी कमी थी, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
लंबे समय से लोग रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे थे। अब विकास कार्य पूरे होने के बाद यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और स्टेशन का आधुनिकीकरण किया गया है।
स्टेशन पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके अलावा वेटिंग एरिया को भी बेहतर तरीके से तैयार किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने देशभर के 261 अमृत रेलवे स्टेशनों का एक साथ उद्घाटन किया। इस मौके पर रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, विनोद गौतम, मनोज त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.