परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद लिया गया फैसला

HIGHLIGHTS
- कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए।
- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने को लेकर कई महीनों से चर्चा चल रही थी।
- विजय इंदर सिंगला का नाम पहले अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे था।
चंडीगढ़। अमरिंदर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने यह संगठनात्मक फैसला लिया है।
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह अब परगट सिंह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया गया है।
इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे था
पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने को लेकर पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा चल रही थी। इस दौरान विजय इंदर सिंगला का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा था। पार्टी के भीतर उनके नाम पर लंबे समय से मंथन भी चल रहा था।
इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और परगट सिंह के नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में चर्चा में रहे।
राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा
राजा वड़िंग ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस की स्थिति और पिछले साढ़े चार वर्षों के अपने अनुभव की जानकारी हाईकमान को दी।
अब परगट सिंह के सामने पार्टी के अलग-अलग धड़ों को एकजुट करने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी। कांग्रेस हाईकमान ने हाल ही में पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के जरिए वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक भी लिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.