केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में मलबा गिरने से रास्ता बंद, गौरीकुंड में रोके गए यात्री

HIGHLIGHTS
- शनिवार सुबह 7:22 बजे चीरबासा में रास्ता बंद होने की सूचना मिली।
- लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा हटा रही है।
- मौके पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौजूद है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर शनिवार सुबह चीरबासा के पास मलबा और पत्थर आने से रास्ता बंद हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गौरीकुंड में ही यात्रियों को रोक दिया है। मार्ग को दोबारा सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम भी तैनात है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड से चीरबासा में रास्ता अवरुद्ध होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल जानकारी दी गई। फिलहाल मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का काम जारी है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रास्ता पूरी तरह खुलने तक उन्हें गौरीकुंड में ही रोका गया है। यात्रा मार्ग पर आपदा कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने और रास्ता खुलने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.