शामली: दहेज में 50 लाख-थार न मिलने पर महिला को बच्चे सहित घर से निकाला

शामली: शहर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे 50 लाख रुपये और थार गाड़ी लाने की मांग की। मांग पूरी न करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे अपने बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।
शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2024 को सहारनपुर जिले के थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने के ताने देने शुरू किए और महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने महंगी कार और नकदी की मांग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीटा गया। साथ ही उसका देवर शराब के नशे में अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था।
मायके में शरण, पति पर अन्य लड़कियों के संबंध का आरोप
पीड़िता के अनुसार, ससुराल वालों ने साफ कह दिया कि अगर वह घर में रहना चाहती है तो मायके से 50 लाख रुपये और थार गाड़ी लाना होगा। इनकार करने पर मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से बाहर निकाल दिया गया। तब से महिला अपने पिता के घर रह रही है।
महिला ने अपने पति पर अन्य लड़कियों से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया।
पुलिस ने दर्ज की FIR
शहर कोतवाली पुलिस ने पति, देवर, देवरानी, ननंद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.