फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटी समेत तीन की मौत

HIGHLIGHTS
- फतेहपुर जिले के रायबरेली हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हादसा हुआ।
- हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी।
- हादसे में शबनम (35), उनकी बेटी इल्मा (16) और सौरभ (22) की मौत हो गई।
फतेहपुर जिले में रायबरेली हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास करीब एक बजे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी और कोटेदार के बेटे की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाने के असनी गांव निवासी सौरभ (22) बाइक से मोहम्मद की पत्नी शबनम (35) और उनकी बेटी इल्मा (16) को बहुआ छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर चंदीपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए।
जांच में जुटी पुलिस
सड़क पर गिरने के बाद ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी और सौरभ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।
बताया गया कि सौरभ गांव के कोटेदार चंद्रगुप्त मौर्या का बेटा था। हादसे के समय ट्रक रायबरेली की ओर जा रहा था। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.