कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही कपाट खुले, पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही वहां पहुंच चुके थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं केदारनाथ धाम पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर श्रद्धालु…



चारधाम यात्रा की शुरुआत आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत रूप से हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और “हर-हर गंगे” के जयकारों के बीच गंगोत्री धाम और यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने इस पावन क्षण का साक्षी बनकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के समय हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। जैसे ही निर्धारित मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए, पूरा…

