कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चल रही बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके और जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, उस पर आपत्ति है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि देश में जातीय जनगणना कराई जाती है तो आरक्षण को लेकर नई मांगें सामने आएंगी और सरकार इसी से बचना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि…




उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कालका मेल से उतरकर पटरी के पास खड़े पांच यात्री अचानक तेज रफ्तार से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कालका मेल में सफर कर रहे एक यात्री के गिरने की सूचना के बाद ट्रेन में चेन पुलिंग की गई, जिससे ट्रेन रुक गई। ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतरकर पटरी के किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान दूसरी पटरी से गुजर रही पुरुषो…

बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित टंगुनिया गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिनारायण राजभर के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पूर्व सांसद के निधन को पूर्वांचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया। पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानम…

रामपुर में चलती ट्रेन के अंदर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दो यात्रियों को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और ट्रेन से कूदकर भाग निकले। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मंदीप सिंह ऑटो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान पर कार्यरत रितिक मंडल और साहब सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। द…

